Headlines

सिरसा में शिशु पर चींटियों के बाद सफाई-लक्ष्मणरेखा खींची, वीडियो:डॉक्टरों का दावा-हमारा बेस्ट निक्कू वार्ड, सीएमओ ने रिपोर्ट तलब की




सिरसा के सिविल अस्पताल के निक्कू वार्ड में दाखिल 4 दिन के बच्चे के शरीर पर चींटियां चढ़ने के मामले में सीएमओ व पीएमओ ने निक्कू वार्ड इंचार्ज बाल रोग विशेषज्ञ से जवाब मांगा है। साथ ही स्टाफ की ओर से सफाई के तौर पर निक्कू वार्ड में सफाई करते व शिशु बेड पर लक्ष्मण रेखा खींचते का वीडियो जारी किया है। वीडियो में नर्स ये सब करते दिख रही है, ताकि चीटिंयों को आने से रोका जा सकते। डॉक्टरों के मुताबिक, एक वजह ये भी मानी जा रही है कि अस्पताल के निक्कू वार्ड की बिल्डिंग बहुत परानी है और चींटियों ने हलके सुराग बना रखे हैं। उन्हीं में से चींटियां आती-जाती रहती है। बकायदा हर रोज लक्ष्मण रेखा खींची जाती है और सफाई करवाई जाती है। इस मामले के बाद डॉक्टरों का दावा है कि बच्चा स्वस्थ्य है और कुछ देर बाद मां ने संभाल लिया था। आगे से रोजाना ध्यान रखा जाएगा। अब सवाल ये हैं कि उस समय निक्कू वार्ड में जिन स्टाफ की ड्यूटी थी। क्या वे देख नहीं पाए या लापरवाही बरती है। वीडियो से साफ पता चल रहा है कि चीटिंयां तो शिशु के बेड पर मिली है। इसका पता लगाना आवश्यक है कि उस रात स्टाफ ने लक्ष्मण रेखा खींची थी या नहीं या फिर स्वीपर ने बिना देखे उसे साफ कर दिया। इसी पर सीएमओ ने रिपोर्ट तलब की है। अभी किसी स्टाफ पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जल्द बनवाएंगे स्तनपान के लिए व्यवस्था निक्कू वार्ड में शिशुओं को दूध पिलाने के लिए स्तनपान करवाने आने वाली महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था नहीं है। गायनी ओपीडी के पास स्तनपान की व्यवस्था है, पर ये निक्कू वार्ड उससे काफी दूर है। जिन नवजाता या शिशुओं को निक्कू वार्ड में रखा जाता है, उनको बार-बार उनकी मां दूध पिलाने आती है। उनके लिए ही अलग से व्यवस्था नहीं है। ऐसे में महिलाओं को चुन्नी या परने लगाकर दूध पिलाना पड़ता है। इस पर पीएमओ डॉ. आरके दहिया का कहना है कि जल्द ही इसकी व्यवस्था करवाई जाएगी, ताकि स्तनपान कराने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना न पड़े। अगले सप्ताह तक अलग से व्यवस्था की जाएगी। जानिए पूरा मामला क्या है आरोप-स्टाफ बाहर सोता मिला परिवार ने आरोप लगाया था कि उनका बच्चा निक्कू वार्ड में भर्ती था। उसकी मां दूध पिलाने पहुंची तो बेड और बच्चे के शरीर पर चींटियां घूम रही थीं। उन्होंने तुरंत चींटियां हटाकर बच्चे को गोद में ले लिया। आरोप है कि वार्ड में उस समय कोई स्टाफ मौजूद नहीं था और कर्मचारी बाहर सो रहे थे। किसी ने बच्चे को नहीं देखा। वार्ड के एक कमरे में सफाईकर्मी भी सोता मिला। परिवार ने इसका वीडियो बनाया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दिलाकर घर ले गए। चार दिन से बच्चा दाखिल था बच्चे का परिवार शहर के नौहरिया बाजार का रहने वाला है। कवि मोहन की पत्नी लवजीत कौर ने 7 अगस्त को बच्चे को जन्म दिया था। सांस लेने में तकलीफ के चलते बच्चे को निक्कू वार्ड में भर्ती कराया गया था। लवजीत ने बताया कि बच्चे को हर दो घंटे में दूध पिलाना होता है। रात करीब 12 बजे जब वह दूध पिलाने गई तो बच्चे के पास चींटियां घूमती मिलीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *