Headlines

हिमाचल में युवक की मौत, पंखे से लटका मिला शव:लिव-इन पार्टनर से मैगी बनवाई, बेटी को दूसरे कमरे में सुलाया; महिला हिरासत में




चंबा जिले की ग्राम पंचायत सरोल के गोल्टी गांव में मंगलवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान चुराह क्षेत्र के सालवी गांव निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला रितु कुमारी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार पिछले करीब चार वर्षों से रितु कुमारी के साथ गोल्टी गांव में किराए के कमरे में रह रहा था। रितु कुमारी अपने दो बच्चों के साथ वहां रहती थी। रितु भी सरोल पंचायत की रहने वाली है। पुलिस को दिए बयान में रितु ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले अनिल उसके कमरे में आया था। उसने रितु से मैगी बनाने को कहा और 6 वर्षीय बेटी को दूसरे कमरे में सुलाने के लिए कहा। रितु के अनुसार, वह बेटी को दूसरे कमरे में सुलाकर जब वापस लौटी तो अनिल कुमार कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। महिला के पति को भी लिव-इन रिलेशनशिप की जानकारी रितु ने पुलिस को बताया कि उसने अनिल को फंदे से नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन फंदा कसकर बंधा होने के कारण वह उसे खोल नहीं पाई। महिला के अनुसार, वह और अनिल करीब चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस संबंध की जानकारी उसके पति को भी थी। शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम देर रात मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। रितु कुमारी को हिरासत में लेकर लेकर पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव मृतक के शव का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *