Headlines

कंचे खेलने में 15 रुपए हारा, कर दी हत्या:8 साल के बच्चे का गला दबाकर किया मर्डर, आरोपी गिरफ्तार




सिरोही जिले में रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भूला गांव में 8 साल के बच्चे की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने कंचे खेलने में 15 रुपए हारने के बाद बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी थी। एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 5 अगस्त को भीमाराम (8) अपनी मां के कहने पर खेत की रखवाली के लिए घर से निकला था। रास्ते में उसकी मुलाकात पप्पू राम से हुई। दोनों कंचे खेलने लगे, जिसमें भीमाराम ने पप्पू राम से 15 रुपए जीत लिए। कंचे में 15 रुपए हारने से ईर्ष्यावश पप्पूराम भीमाराम को झाड़ियों में ले गया। वहां उसने गला दबाकर भीमाराम की हत्या कर दी। घटना के बाद जब पप्पूराम झाड़ियों से बाहर निकल रहा था, तो मोती काका ने उसे देख लिया था। झाड़ियों में मिला था शव
भीमाराम के पिता लादूराम अपने बेटे की तलाश करते हुए आरोपी पप्पूराम के घर तक भी पहुंचे थे, लेकिन उस समय उन्हें कुछ पता नहीं चला। 6 अगस्त की सुबह झाड़ियों में भीमाराम का शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शव का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *