Headlines

बिजली गिरने से जशपुर की 2 महिलाओं की मौत:ओडिशा में धान की रोपाई करने गई थी, 20 से अधिक लोग घायल, 3 गंभीर




ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में धान की रोपाई कर रही छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की दो महिला मजदूरों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सबडेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। यह घटना सुंदरगढ़ जिले के तलसरा थाना क्षेत्र के बालिशंकरा स्थित भाटीपाड़ा में हुई। जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र के बरडीह और आसपास के गांवों से ये महिला मजदूर धान की रोपाई के लिए ओडिशा गई थीं। बारिश और गरज-चमक के साथ गिरी बिजली मंगलवार को महिलाएं खेत में धान के पौधों की रोपाई कर रही थीं, तभी अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ तेज गरज-चमक शुरू हो गई। इसी दौरान खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से चंपा तिर्की (28) और सुशीला तिर्की (26) नामक दो महिला मजदूर मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं। घायलों में 3 की हालत गंभीर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों महिलाएं जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र की निवासी थीं। हादसे में फूलकी बड़ा, सबा तिर्की और सरस्वती तिर्की सहित 20 से अधिक मजदूर घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार सबडेगा अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जबकि तीन अन्य की स्थिति स्थिर है। जशपुर से मजदूरी करने जाते हैं लोग जशपुर जिले के ओडिशा सीमा से लगे तुमला और तपकरा थाना क्षेत्रों के गांवों से बड़ी संख्या में मजदूर धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए नियमित रूप से ओडिशा जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन दिनों मजदूरों को खेतों तक पहुंचाने के लिए 10 से 15 पिकअप वाहन रोजाना सीमावर्ती गांवों से ओडिशा की ओर आवाजाही करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई मजदूर समूह बनाकर पिकअप वाहनों से ओडिशा जाते हैं और दिनभर खेतों में काम करने के बाद वापस लौटते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *