Headlines

नवादा में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या:घर से बरामद हुआ शव, सिर में मारी गई गोली, करीब 24 घंटे पहले हत्या की आशंका




बिहार के नवादा जिले के खालसा ढिवरी गांव में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। लगभग 62 वर्षीय टुनटुन यादव का शव उनके घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लिया है। मृतक के सिर में गोली लगी थी। बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद शव को घर में ही छिपा दिया गया था। शव से बदबू आ रही थी, जिससे आशंका है कि हत्या करीब 24 घंटे पहले की गई होगी। मृतक के सिर में गोली मारी गई थाना के एएसआई मोहन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम गांव पहुंची और शव बरामद किया। उन्होंने पुष्टि की कि मृतक के सिर में गोली मारी गई है। पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच और गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने मृतक के बेटे पर जमीन विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, घटना स्थल पर मृतक का बेटा मौजूद नहीं था। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस के पहुंचने से पहले गांव के कुछ लोग और स्थानीय निवासी मामले को दबाने और शव को दफनाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को समय रहते जानकारी मिलने से यह प्रयास विफल हो गया। मृतक के परिवार का कोई भी सदस्य फिलहाल कुछ कहने को तैयार नहीं है। घर में मौजूद छोटी बहू से पूछताछ की गई, जिन्होंने बताया कि उनके ससुर घर के बगल वाले कमरे में थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *