Headlines

नईगढ़ी में निकली तिरंगा रैली, नपा परिसर में लगाए पौधे:लोगों ने लिया नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प; देशभक्ति का संदेश दिया




मऊगंज जिले की नगर परिषद नईगढ़ी में बुधवार दोपहर ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशों पर निकली इस रैली में नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर शहरवासियों को देशभक्ति का संदेश दिया। परिसर में रोपे गए फलदार और छायादार पौधे रैली का समापन नगर परिषद परिसर में हुआ, जिसके बाद परिसर व आसपास के चयनित स्थानों पर सघन पौधरोपण किया गया। इस दौरान नीम, आम, आंवला, अमरूद, बेल, सागौन और शीशम की प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी ली। नपा अध्यक्ष और सीएमओ की मौजूदगी में लिया संकल्प कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष नागिता गुप्ता और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश सोनवानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस मौके पर पार्षद प्रियंका पटेल, गौरा देवी, छविलाल प्रजापति, समाजसेवी बृजेंद्र गुप्ता, उपयंत्री अनिल मिश्रा और रावेंद्र पाण्डेय सहित कई अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *