Headlines

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में सजा पाली:सरकारी ऑफिस, सर्किल और चौराहे सजे, लोग ले रहे फोटो और सेल्फी




पाली में स्वतंत्रता दिवस से पहले पाली शहर तिरंगे के रंग में रंग गया है। शहर के प्रमुख सर्किलों और सरकारी कार्यालयों को स्थानीय प्रशासन की ओर से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। तिरंगे की सजावट से शहर में देशभक्ति का माहौल बन गया है। लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। प्रशासन की ओर से पाली शहर के अम्बेडकर सर्किल, अहिंसा सर्किल, व्यास सर्किल, बांगड़ स्कूल तिराहा और कलेक्ट्रेट ऑफिस सर्किल सहित शहर के प्रमुख स्थानों को तिरंगे के रंगों से सजाया गया है। वहीं कलेक्ट्रेट के बाहर तिरंगे रंग का आकर्षक गेट बनाया गया है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और नगर निगम कार्यालय पर भी विशेष सजावट की गई है। शाम होते ही सजाए गए सभी जगहों पर तिरंगे रंग की रोशनी शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। सजावट शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लोग इन स्थानों पर रुककर सजावट को निहार रहे हैं और फोटो-सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर रहे है। निशुल्क बांटे राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय पर्व को लेकर गुरुवार को पाली शहर के कलेक्ट्रेट के बाहर, नगर निगम सहित कई जगह शहरवासियों ने निशुल्क राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज, झंडिया, स्टीकर आदि बेचने के लिए भी अस्थाई दुकानें सजी हुई है। जिला कलेक्टर बोले- गौरवशाली रूप में मनाएंगे राष्ट्रीय पर्व जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने कहा- स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है और इसे भव्य एवं गौरवशाली रूप में मनाया जाना चाहिए। इसी भावना के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और सरकारी कार्यालयों को तिरंगे के रंग में सजाया गया है। उन्होंने कहा कि इस सजावट का उद्देश्य शहरवासियों में देशभक्ति की भावना और गर्व की अनुभूति पैदा करना है। देखें देशभक्ति के रंग में सजे सर्किल और सरकारी कार्यालय की PHOTOS



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *