![]()
हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में करीब 2 करोड़ रुपए का विदेशी सोना पकड़ा गया है। आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम ने डीआरआई नागपुर के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। ट्रेन के बी-12 कोच में तलाशी के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया। उनके पास से करीब 1.242 किलो सोना मिला, जिसकी कीमत 1 करोड़ 96 लाख 34 हजार 307 रुपए बताई गई है। सूचना के बाद रायपुर से नागपुर तक ट्रेन में जांच आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से दो लोग विदेशी सोना लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम को डीआरआई नागपुर के अधिकारियों के साथ जांच के लिए लगाया गया। संयुक्त टीम ने रायपुर से नागपुर के बीच ट्रेन में तलाशी शुरू की। इस दौरान बी-12 कोच में दो संदिग्ध मिले। दोनों को भंडारा-नागपुर के बीच पकड़ा गया। तलाशी में 7 बिस्किट और एक छड़ मिली दोनों की तलाशी लेने पर 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ मिली। कुल वजन करीब 1.242 किलो था। जांच में इसे विदेशी सोना बताया गया है। इसकी कीमत करीब 1.96 करोड़ रुपए आंकी गई है। कस्टम एक्ट में केस, सोना कहां से आया इसकी जांच डीआरआई नागपुर ने दोनों के खिलाफ कस्टम एक्ट, 1962 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्हें कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया भी की जा रही है। अब डीआरआई यह पता लगाने में जुटी है कि सोना कहां से लाया गया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था। एजेंसी इस मामले से जुड़े दूसरे लोगों और सोने की तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
Source link
हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से पकड़ाया 2 करोड़ का विदेशी सोना:7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ मिली, दोनों संदिग्धों को पकड़े गए
