![]()
एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में सिटी कोतवाली पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान तीन बुलेट चालकों को पकड़ा गया और उन पर कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर शहर के मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेज आवाज के साथ वाहन चला रहे हैं। इससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी। शिकायतों के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने विशेष जांच अभियान शुरू किया। तीन चालकों पर कार्रवाई अभियान के दौरान तीन बुलेट मोटरसाइकिलों की जांच की गई। पुलिस को तीनों वाहनों में नियमों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगे मिले, जिनसे अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण हो रहा था। मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रत्येक चालक पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अवैध साइलेंसर जब्त पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिलों से मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर जब्त कर लिया। सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की अपील सिटी कोतवाली पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं और यातायात नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी से वाहन चलाएं, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Source link
मनेन्द्रगढ़ में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस का शिकंजा:तेज आवाज से लोगों की शिकायत पर अभियान,तीन चालकों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना
