टेंपो चोरी का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:2 साल से हरियाणा में छिपा था; लाइट डेकोरेशन का सामान भरा टेंपो चुराया था




खैरथल पुलिस ने टेंपो चोरी के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी टॉप-10 अपराधी जमशेद को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा में छिपा हुआ था। पुलिस टीम ने 12 अगस्त को उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 31 दिसंबर 2024 की रात खैरथल की गीता कॉलोनी से एक टेंपो चोरी हुआ था। टेंपो में लाइट डेकोरेशन का सामान भरा हुआ था। मामले में 26 वर्षीय जमशेद पुत्र निजर मोहम्मद मेव, निवासी शेखपुर जट्ट, थाना जैरोली, जिला खैरथल-तिजारा ने अपने साथियों आजाद उर्फ टिट्टा और वकील के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद खैरथल थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने मामले में आजाद उर्फ टिट्टा और वकील को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि जमशेद लगातार फरार चल रहा था। हरियाणा में छिपे होने की मिली सूचना पुलिस जांच के दौरान आरोपी के हरियाणा में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। जमशेद पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था और उसका नाम पुलिस के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था। विशेष टीम ने की गिरफ्तारी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज राहुल प्रकाश और खैरथल-तिजारा पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयासिंह और किशनगढ़बास डीएसपी लालसिंह यादव ने अभियान का निकट पर्यवेक्षण किया। थानाधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम में उपनिरीक्षक विजय सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल प्रेमप्रकाश और कांस्टेबल मंजीत शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *