Headlines

सुपौल में साइकिल से निकले DM सावन कुमार:हर घर तिरंगा अभियान में गूंजा ‘भारत माता की जय’, आम लोगों ने आयोजन को बनाया खास




सुपौल जिला मुख्यालय में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को देशभक्ति के रंग में रंगी भव्य साइकिल रैली निकाली गई। रैली में जिलाधिकारी सावन कुमार समेत डीडीसी इंद्रवीर कुमार और जिले के कई अधिकारी व अन्य लोग साइकिल लेकर शामिल हुए। अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया। इस दौरान पूरे मार्ग पर ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई देती रही। साइकिल रैली का शुभारंभ समाहरणालय परिसर, सुपौल से किया गया। इसके बाद रैली BSS कॉलेज रोड, लोहिया नगर चौक, स्टेशन चौक और महावीर चौक होते हुए गांधी मैदान पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर साइकिल पर निकले अधिकारी और प्रतिभागी लोगों में देशभक्ति की भावना जगाते नजर आए। रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी रैली का उत्साह बढ़ाया। साइकिल चलाकर आगे बढ़े DM रैली के दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार स्वयं साइकिल चलाकर आगे बढ़े। उनके साथ डीडीसी इंद्रवीर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी साइकिल पर सवार रहे। रैली में शामिल लोगों ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। अधिकारियों ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। आम लोगों की सहभागिता ने आयोजन को बनाया खास रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और एकता की भावना को मजबूत करना रहा। प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी और आम लोगों की सहभागिता ने आयोजन को खास बना दिया। गांधी मैदान पहुंचने के बाद रैली का समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के साथ साइकिल पर निकली यह रैली शहरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। हर ओर तिरंगा लहराता नजर आया और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। प्रशासन ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान-2026 में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *