Headlines

‘हर घर तिरंगा’ देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक: ढिल्लों



चंडीगढ़| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ढिल्लों ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, मान-सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी और गौरव व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया है। राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना को मिली मजबूतीउन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना को और मजबूती मिली है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ देश की एकता और अखंडता के लिए योगदान देने का संदेश देता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *