![]()
मोतिहारी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति का माहौल देखा गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं आयोजित की गईं। इसी कड़ी में शुक्रवार को श्री आर.सी. परिवार द्वारा एक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें परिवार के सदस्य, युवा, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें शामिल लोग हाथों में तिरंगा लिए ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारे लगा रहे थे। मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और राष्ट्रीय ध्वज लहराकर समर्थन व्यक्त किया। राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान यह यात्रा ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लोगों से शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान, श्री आर.सी. परिवार के सदस्यों ने शहरवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। ”संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज देश स्वतंत्र” इस अवसर पर श्री आर.सी. परिवार के डिजिटल मैनेजर आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने जोर दिया कि पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज देश स्वतंत्र है। उन्होंने नागरिकों से उनके योगदान को न भूलने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आग्रह किया। तिरंगा यात्रा के समापन पर, सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को सम्मानपूर्वक मनाने का संदेश दिया।
Source link
मोतिहारी में निकली तिरंगा यात्रा:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को किया नमन
