![]()
वाराणसी में आजादी का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी के मदरसों में भी 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मुस्लिम छात्र-छात्राओं ने आजादी के तराने गए और राष्ट्रगान गाकर देश की आन-बान-शान में योगदान देने का प्रण लिया। पीलीकोठी स्थित मदरसा मजहरुल उलूम में ठीक 9 बजे झंडारोहण किया गया। इस दौरान मदरसे के प्रबंधक मौलाना अखलाक अहमद और प्रधानाचार्य मौलाना रियाजुद्दीन ने के साथ अन्य सदस्यों ने झंडारोहण किया। देखिये आजादी के पर्व की तीन तस्वीरें… यौमे आजादी गर्व का पल प्रिसिपल रियाजुद्दीन ने बताया – यौमे आजादी पर जैसे हर साल हमारे यहां ध्वजारोहण होता आ रहा है। वैसे ही इस बार भी ध्वजारोहण किया गया है। आजादी के पहले के इस मदरसे पर आजादी के बाद से ही झंडारोहण का कार्यक्रम आजादी पर्व पर होता आ रहा है। झंडारोहण के बाद हम सभी लोगों ने राष्ट्रगान गया है। जो की हमारे देश का गर्व है और हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व है। अल्लाह से की देश की एकता और अमन-चैन की दुआ प्रबंधक अखलाक अहमद ने बताया – आजादी के पर्व पर आज हम सभी ने ध्वजारोहण के बाद देश के अमर शहीदों की उस कुर्बानी को याद किया जिसकी बदौलत आज हम खुली फिजा में सांस ले रहे हैं। आजादी मिलने के बाद देश में जो सुकून और विकास की बयार दौड़ी वह आज तक लगातार चल रही है। आज हम सभी ने यौमे आजादी पर ध्वजारोहण के बाद अल्लाह की बारगाह में यह दुआ भी किया है की देश में अमन और चैन बना रहे और सभी मसलक के लोग आपस में मिलजुलकर रहें। राष्ट्र्गान गाने से होता गर्व क्लास 8 की छात्रा गुलफ्शां परवीन ने कहा – यौमे आजादी पर ध्वजारोहण कर हम लोगो ने अपने गौरवशाली इतिहास को याद किया है। उसके बाद जब हमने राष्ट्रगान गया तो गर्व महसूस हुआ की आखिर कैसे हर कौम के लोगों ने इसे मिलकर कैसे आजाद किया और अपना बलिदान दिया जिसके बाद हम लोग अब खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
Source link
वाराणसी के मदरसों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण:मुस्लिम छात्राओं ने गाया आजादी का तराना, लगे देशभक्ति के नारे
