Headlines

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया:राजीव गुजराती के नेतृत्व में आर्थिक मदद और सामग्री बांटी




सीहोर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने अहमदपुर, चरनाल और वनखेड़ा पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से फसल, मकान और पशुधन के नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराने की मांग की। साथ ही प्रभावित परिवारों को जल्द राहत और अधिकतम आर्थिक मुआवजा देने की अपील की। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों की मदद भी की गई। प्रभावित परिवारों से की मुलाकात जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बाढ़ से हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से कई ग्रामीण और मजदूर परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है। नुकसान का सर्वे और मुआवजे की मांग जिला कांग्रेस ने स्थानीय प्रशासन से बाढ़ से हुए फसल, मकान और पशुधन के नुकसान का तत्काल निष्पक्ष सर्वे कराने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित परिवारों को जल्द राहत उपलब्ध कराने और अधिकतम आर्थिक मुआवजा सीधे उनके बैंक खातों में जारी करने की अपील की। बच्चों को शिक्षण सामग्री, परिवारों को आर्थिक मदद प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित परिवारों के बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की, ताकि बाढ़ के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। वहीं, दैनिक मजदूरी पर निर्भर और बेघर हुए परिवारों को मौके पर ही आर्थिक सहायता भी दी गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक सेवा और सहयोग का अभियान जारी रहेगा। ये रहे मौजूद दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, पवन गुर्जर, वरिष्ठ नेता खुमान सिंह गुर्जर, देवी सिंह तंवर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र लोधी, चंद्रप्रकाश, मनीष मेवाड़ा, यश यादव, राहुल गौर, अरुण मेवाड़ा, अफजल खान और वीर सिंह दांगी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *