![]()
गुरदासपुर जिले के सीमावर्ती गांव रसूलपुर के खेतों में एक पेड़ पर पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे लटके हुए पाए गए। यह घटना कलानौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। जानकारी के अनुसार, सुबह गांव के बाहर नहर विभाग की माइनर सड़क पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ से दर्जनों हरे और सफेद रंग के पाकिस्तानी झंडे गुब्बारों से बंधे हुए लटके मिले। इन झंडों की लंबाई चार से पांच फुट बताई जा रही है। गुब्बारों पर ‘दिल दिल पाकिस्तान’ लिखा हुआ था। कलानौर थाने को इसकी सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। गांव के सरपंच भी घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटके पाकिस्तानी झंडे और गुब्बारों को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाना प्रमुख कलानौर जतिंदर पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Source link
गुरदासपुर में पेड़ पर पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे मिले:सीमावर्ती गांव रसूलपुर के खेतों से किया बरामद, पुलिस कर रही मामले की जांच
