Headlines

भागलपुर- तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर:यूपी निवासी 2 युवकों की मौत, ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जा रहे थे; कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे




भागलपुर में बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी दिनेश कुमार के बेटे जतिन कुमार(31) और बाबूलाल मंडल(34) के तौर पर की गई है। दोनों निर्माणाधीन विक्रमशिला समानांतर पुल निर्माण में मजदूर के तौर पर कार्यरत थे। घटना पुलिस जिला नवगछिया के NH-31 की है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे, तभी अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश से परिजन भागलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। बाइक की स्पीड बना मौत का कारण दोनों युवक को घर जाना था। ट्रेन पकड़ने के लिए जल्दीबाजी में थे। बाइक तेज रफ्तार में थी, वहीं फोर व्हीलर भी तेज रफ्तार होने के कारण आमने-सामने टकरा गई। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क से लगभग 20 मीटर दूर फेंका गए। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबिक फोर व्हीलर सवार मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ। दोनों मृतकों की डेड बॉडी को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में रखा गया है। परिजन आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू होगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *