Headlines

Discover Tamia 2026 Photography Competition


छिंदवाड़ा के तामिया की प्राकृतिक खूबसूरती को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए ‘Discover Tamia 2026’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, छिंदवाड़ा की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त तक होने वाल

.

प्रतियोगिता की थीम ‘Nature • Life • Culture • Stay • Monsoon’ रखी गई है। इसमें तामिया के जलप्रपात, घने जंगल, मानसूनी नजारे, स्थानीय जनजीवन, संस्कृति, होमस्टे और पर्यटन स्थलों से जुड़े फोटो शामिल किए जा सकेंगे।

15 से 21 अगस्त तक कर सकेंगे पंजीयन प्रतिभागी 15 से 21 अगस्त 2026 तक पंजीयन कराने के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सकेंगे। इसके लिए प्रतिभागियों को गूगल फॉर्म भरना होगा। प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम 3 फोटो प्रतियोगिता में भेज सकता है।

फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते समय #DiscoverTamia2026 हैशटैग का उपयोग करना अनिवार्य होगा।

तामिया का खूबसूरत नजारा

तामिया का खूबसूरत नजारा

फोटो के साथ बतानी होगी तामिया की कहानी प्रतियोगिता में केवल फोटो की खूबसूरती ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी कहानी और स्थान को भी महत्व दिया जाएगा। प्रत्येक फोटो के साथ उसकी लोकेशन और 1-2 लाइन का संक्षिप्त विवरण देना होगा।

फोटो प्रतिभागी द्वारा स्वयं खींची गई होना जरूरी है। इंटरनेट से ली गई, किसी दूसरे फोटोग्राफर की या एआई से बनाई गई तस्वीरें स्वीकार नहीं की जाएंगी।

फोटो में क्रॉप, एक्सपोजर, कलर करेक्शन, कॉन्ट्रास्ट और ब्लैक एंड व्हाइट जैसी बेसिक एडिटिंग की अनुमति रहेगी। जरूरत पड़ने पर आयोजक प्रतिभागी से फोटो की ओरिजनल फाइल भी मांग सकते हैं।

प्रविष्टियों का मूल्यांकन जिला प्रशासन द्वारा गठित ज्यूरी करेगी। 22 अगस्त को विजेताओं की घोषणा होगी, जबकि 23 अगस्त को तामिया सावन महोत्सव के समापन समारोह में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। ज्यूरी का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य रहेगा।

ऐसे करें पंजीयन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी Google Form: bit.ly/Tamia2026 पर पंजीयन कर सकते हैं।

सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: 9424817054, 9406544945, 9131148171

आयोजकों ने जिले के फोटोग्राफर्स, युवाओं, पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों से तामिया की प्राकृतिक और सांस्कृतिक खूबसूरती को कैमरे में कैद कर प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *