Headlines

वीकेंड पर बाबा विश्वनाथ के धाम श्रद्धालुओं की भीड़:मंदिर के बाहर 3 किलोमीटर लंबी लाइन, मंदिर मार्ग एकल जोन हुआ घोषित




वाराणसी में सावन के तीसरे सोमवार से पहले ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की करीब तीन किलोमीटर लंबी कतार लगी हुई है। दूर-दराज के जिलों और दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए कतार में खड़े हैं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर क्षेत्र गूंज रहा है। एकल मार्ग घोषित हुआ मंदिर मार्ग श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने के लिए मंदिर मार्ग को एकल जोन बनाया गया है। इसके तहत श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। भीड़ को अलग-अलग हिस्सों में नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था का सहारा लिया गया है। प्रशासन की कोशिश है कि सावन सोमवार के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से दर्शन कराया जा सके। प्रवेश द्वार और सुरक्षा की अभेद्य निगरानी धाम में जहां श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए 6 अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी की जा रहा। वहीं मंदिर में चढ़ने वाले चढ़ावे को लेकर के भी विशेष पारदर्शिता बरती जाएगी। शहर में है रूट डायवर्जन एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। शहर के सभी प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाकर डायवर्जन लागू रहेगा। रोहता नहर चौराहा, रामबाग और वाटरवर्क्स चौराहे जैसे कई स्थानों पर प्रवेश वर्जित रहेगा। कांवड़ियों के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसमें रामबाग चौराहे से एत्माद्दौला तिराहा और यमुना किनारा मार्ग शामिल हैं। आगरा किला, अमर सिंह गेट और क्लब चौराहा जैसे क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *