Headlines

कोटा में बादल छाए, बारिश का इंतजार:अब तक 42 प्रतिशत कम बरसात हुई, अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ा




कोटा में इस बार मानसून की बेरूखी देखने को मिल रही है। आसमान में बादल तो हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। रविवार को सुबह से आसमान में बादल है, लेकिन उमस का दौर बना हुआ है। कोटा में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को भी शहर में बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई। हालांकि कोटा में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। अब तक 286.4 मिलीमीटर बारिश हुई शनिवार को भी सुबह से बादल छाए थे हालांकि दोपहर में धूप निकल गई। जिसके चलते गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। इस सीजन में अब तक औसत से 42% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 15 अगस्त तक औसत 500 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 286.4 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने राज्य में 18 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। कोटा में ड्राई रहने की संभावना जताई गई है। बांधों की स्थिति गांधी सागर में क्षमता 1312 फीट है जो कि 1299.15 फीट भरा है। राणा प्रताप बांध की क्षमता 1157 फीट है। 1142.38 फीट भरा है। जवाहर सागर की क्षमता 980 फीट है जो कि 972.2 फीट भरा है। वहीं कोटा बैराज की क्षमता 854 फीट है। बैराज 852.50 फीट भरा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *