![]()
चंडीगढ़ के रामदरबार में तीज का त्योहार पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी भी शामिल हुए और स्थानीय लोगों के साथ तीज की खुशियां साझा कीं। इस दौरान रंग-बिरंगी सजावट, पारंपरिक माहौल और लोगों की भागीदारी ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि तीज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ समुदाय में एकजुटता की भावना को भी मजबूत करते हैं। पूर्व मेयर कमलेश ने कराया आयोजन रामदरबार में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मेयर कमलेश की ओर से किया गया। इसमें चंद्रमुखी और बनारसी दास समेत कई स्थानीय लोगों और समुदाय के सदस्यों ने हिस्सा लिया। तीज उत्सव में महिलाओं और स्थानीय निवासियों की भागीदारी देखने को मिली। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक उत्सव के माहौल के बीच लोगों ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में पारंपरिक संस्कृति और सामुदायिक मेल-जोल की झलक देखने को मिली। बोले मनीष तिवारी- संस्कृति से जुड़े रहने का मौका मनीष तिवारी ने कहा कि रामदरबार के लोगों के साथ तीज मनाना उनके लिए खुशी का अवसर है। उन्होंने आयोजन में शामिल होने और स्थानीय समुदाय के साथ इस सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि त्योहार सिर्फ उत्सव मनाने का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का जरिया भी हैं।
Source link
रामदरबार में सांसद मनीष तिवारी ने मनाया तीज उत्सव:सजावट और लोक परंपराओं के बीच महिलाओं ने लिया हिस्सा, इलाके के लोग रहे मौजूद
