![]()
कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र में रविवार रात जेजरा चौक के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सड़क किनारे पड़ा देख बांगो से लौट रही जिला नगर सेना की टीम ने 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, यह घटना रात के समय हुई जब दो बाइकें तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रही थीं। जेजरा चौक के पास दोनों में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर गिर पड़े। आसपास कोई नहीं होने के कारण घायल काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे। इसी दौरान, बांगो डैम में रेस्क्यू ऑपरेशन से लौट रही जिला नगर सेना की टीम की नजर घायलों पर पड़ी। टीम ने तत्काल स्थिति को समझते हुए 112 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई। नगर सेना के जवानों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों की हालत गंभीर चिकित्सकों ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो युवकों की हालत गंभीर है, जिन्हें विशेष उपचार के लिए रेफर किया गया है। तीसरे युवक को भी चोटें आई हैं, लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नगर सेना की टीम समय पर नहीं पहुंचती और 112 की मदद नहीं मिलती तो घायलों की जान को खतरा हो सकता था। रात का समय और सुनसान इलाका होने के कारण हादसे की सूचना मिलने में देरी हुई। दोनों बाइक जब्त पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है। घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के स्पष्ट कारण का पता चल सके। हादसे के बाद घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जो अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले रहे हैं। पुलिस ने लोगों से रात में तेज रफ्तार से वाहन न चलाने और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है।
Source link
कटघोरा में दो बाइकों की भिड़ंत, 3 घायल:दो की हालत गंभीर, नगर सेना ने बचाई जान, दोनों बाइक जब्त
