Headlines

बरेली में हजारों कांवड़ियों ने ग्रहण किया फलाहारी प्रसाद:रामगंगा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, शिवभक्ति का माहौल




बरेली के रामगंगा क्षेत्र में सावन के तीसरे सोमवार को शिवभक्ति का माहौल रहा। श्री नाथ नगरी सेवा समिति ने हजारों शिव भक्तों और कांवड़ियों के लिए विशाल फलाहारी भोज का आयोजन किया। इस दौरान भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शिविर में सुबह से ही कांवड़ियों का पहुंचना जारी रहा। समिति के सदस्यों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पुष्प वर्षा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। समिति ने बताया कि सावन के पूरे महीने कांवड़ियों की सेवा के लिए यह शिविर लगाया गया है। इसका उद्देश्य कांवड़ यात्रा में शामिल शिव भक्तों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। समिति के सदस्यों ने कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल शिव भक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उनका प्रयास है कि यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस आयोजन में सोनू भैया, श्रवण गुप्ता, शोभित अग्रवाल, बंटी ठाकुर, सुधीर कुमार सिंह, सुधीर श्रोत्रिय, करुण सारस्वत, पीयूष अग्रवाल, शिवम रस्तोगी, अमर यादव, अशोक देवल, निहाल किशोर, नवीन जी, नवीन कौशल, नवीन रस्तोगी, विशाल चंद्र, मुदित गोयल और विशाल चौहान सहित समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *