Headlines

नरवाना में ग्रामीण चौकीदारों का चंडीगढ़ कूच टला:मंत्री के आश्वासन पर बनी सहमति, 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की होगी बैठक




हरियाणा ग्रामीण चौकीदार संगठन के सदस्य सोमवार को नरवाना के बद्दोवाला टोल प्लाजा पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकत्र हुए। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास की ओर पैदल कूच करने की तैयारी की थी, लेकिन मंत्री के आश्वासन के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई। विभिन्न जिलों से आए चौकीदारों ने बताया कि लगभग 40 दिन पहले भी वे चंडीगढ़ के लिए निकले थे, लेकिन तब भी आश्वासन मिलने के बाद यात्रा टाल दी गई थी। इस बार उन्होंने दोबारा बद्दोवाला टोल प्लाजा से ही कूच शुरू करने का निर्णय लिया था। चौकीदारों के एकत्र होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधियों की कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से फोन पर बात करवाई गई। मंत्री बेदी ने आश्वासन दिया बैठक का आश्वासन चौकीदारों के अनुसार, मंत्री बेदी ने आश्वासन दिया कि मंगलवार को संगठन के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की किसी उच्च अधिकारी के साथ बैठक कराई जाएगी। इस बैठक में चौकीदारों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा होगी। मंत्री के इस आश्वासन के बाद चौकीदारों ने फिलहाल चंडीगढ़ कूच स्थगित कर दिया। संगठन के प्रधान रमेश ने बताया कि सरकार से मिले आश्वासन के बाद चौकीदार फिलहाल वापस लौट रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बैठक में उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो वे इसी बद्दोवाला टोल प्लाजा से दोबारा चंडीगढ़ की ओर कूच करेंगे। वेतन वृद्धि और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग चौकीदारों की प्रमुख मांगों में वेतन वृद्धि और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। उनका कहना है कि मौजूदा महंगाई में लगभग 11 हजार रुपए के मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल है, और कटौती के बाद उन्हें करीब 9 हजार रुपए ही मिलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य विभागों के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि ग्रामीण चौकीदारों की मांगों की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। चौकीदारों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चौकीदार सरकार की जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण कड़ी हैं और 24 घंटे अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। गांवों में सरकार की सूचनाओं को घर-घर तक पहुंचाने सहित कई जिम्मेदारियां चौकीदार निभाते हैं। ‘सीएम सैनी ने किया था 13 हजार रुपए देने का वादा’ चौकीदारों ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से पहले उनके मानदेय में 2 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई थी और 13 हजार रुपए देने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक यह राशि नहीं बढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में भी चौकीदारों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन वर्तमान में चौकीदार खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। चौकीदारों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज भी उनकी आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए उनका मानदेय बढ़ाया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और उनकी अन्य लंबित मांगों का जल्द समाधान किया जाए। फिलहाल मंत्री के आश्वासन के बाद बद्दोवाला टोल प्लाजा से चंडीगढ़ कूच स्थगित कर दिया गया है। चौकीदारों ने स्पष्ट किया कि यदि मंगलवार की बैठक में सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को दोबारा आगे बढ़ाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *