![]()
बुरहानपुर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। लोगों ने वेतन, मकान, फसल मुआवजे और स्कूल भवन से जुड़ी समस्याएं बताईं। सुनवाई में 40 से ज्यादा शिकायतें आईं। कई विभाग के कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। किसानों ने फसल खराब होने के बाद मुआवजा नहीं मिलने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने बताया कि वे उप स्वास्थ्य केंद्रों में हाउसकीपिंग का काम करते हैं। उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने बताया कि सुपरवाइजर को कई बार जानकारी देने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई। वहीं, नगर निगम के कर्मचारियों ने भी तीन महीने से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। वे कर्मचारी कांग्रेस शहर अध्यक्ष रिंकू टाक के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। जल्द वेतन दिलाने की मांग की। केला फसल का मुआवजा नहीं मिला डालमहू और घाघरला क्षेत्र के किसानों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से उनकी केला फसल खराब हुई थी। कुछ किसानों को मुआवजा मिल गया, लेकिन पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद कई किसान अब भी मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। 2007-08 से कमरों में चल रहा स्कूल शासकीय हाईस्कूल अंबा के लिए अलग भवन बनाने की मांग को लेकर आदिवासी समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनका कहना है कि 2007-08 से स्कूल प्राथमिक और माध्यमिक शाला के अतिरिक्त कमरों में चल रहा है। अंतर सिंह बर्डे ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बैठक कर आंदोलन का फैसला लिया जाएगा। बहू पर मकान कब्जाने का आरोप गोविंदपुरम निवासी 68 वर्षीय उमेश शिवहरे ने शिकायत की कि उनकी बहू ने उनके मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Source link
बुरहानपुर में कलेक्ट्रेट जनसुनवाई, 40 से ज्याद शिकायतें आईं:कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नहीं मिला,बहु ने घर कब्जाया; किसान मुआवजे के लिए पहुंचे
