Headlines

CAG Report: Bilaspur Railway Station Drinking Water Quality Concerns


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यानी बिलासपुर जोन (SECR) के स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। नियंत्रक-महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में बिलासपुर जोन का प्रदर्शन देश के 16 रेलवे जोन में सबसे खराब रहा है।

.

CAG ने देश के 16 रेलवे जोन के 512 रेलवे स्टेशनों की जांच की। इनमें 89 फीसदी स्टेशनों पर एक या उससे ज्यादा जरूरी सुविधाओं की कमी मिली। रिपोर्ट के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बिलासपुर जोन के कई स्टेशनों पर भी यात्रियों के लिए पीने का पानी, शौचालय, बैठने की जगह, प्लेटफॉर्म पर छत और दिव्यांग यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

बिलासपुर जोन के स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है।

बिलासपुर जोन के स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है।

खराब पानी पीने से यात्रियों को डायरिया और फूड पॉइजनिंग हो सकता है।

खराब पानी पीने से यात्रियों को डायरिया और फूड पॉइजनिंग हो सकता है।

CAG की रिपोर्ट में बिलासपुर जोन का प्रदर्शन देश के 16 रेलवे जोन में सबसे खराब रहा है।

CAG की रिपोर्ट में बिलासपुर जोन का प्रदर्शन देश के 16 रेलवे जोन में सबसे खराब रहा है।

रेलवे स्टेशनों के पानी से डायरिया और फूड पॉइजनिंग का खतरा

CAG ने देश के 16 रेलवे जोन के 512 चयनित स्टेशनों पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही पेयजल सुविधा और निर्धारित मानकों की जांच की। इसमें पानी की उपलब्धता, गुणवत्ता और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को जांच के दायरे में रखा गया।

जांच के दौरान कुछ स्टेशनों पर पानी में क्लोरीन का स्तर निर्धारित मानकों से कम या अधिक पाया गया। वहीं, कई स्टेशनों के पानी के नमूनों में ई-कोलाई और टोटल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया भी मिले। इससे यात्रियों के बीमार होने और डायरिया, फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।

16 जोन में SECR का कमी स्कोर सबसे ज्यादा

CAG ने पेयजल व्यवस्था में कमियों के आधार पर हर रेलवे जोन का Deficiency Score तैयार किया। इसमें स्कोर जितना कम होता है, व्यवस्था को उतना ही बेहतर माना जाता है। पेयजल से जुड़े मानकों में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) का कमी स्कोर 93.35 रहा, जो सभी 16 जोन में सबसे अधिक है।

इसके चलते SECR इस श्रेणी में सबसे निचले पायदान पर रहा। वहीं, दक्षिण मध्य रेलवे का कमी स्कोर 17.53 रहा, जो 16 जोन में सबसे कम है। CAG की रिपोर्ट के अनुसार, इस श्रेणी में दक्षिण मध्य रेलवे की पेयजल व्यवस्था सबसे बेहतर रही।

न्यूनतम यात्री सुविधाओं में भी 16वें स्थान पर बिलासपुर जोन

CAG की रिपोर्ट में केवल पेयजल व्यवस्था ही नहीं, बल्कि यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं का भी आकलन किया गया। इस श्रेणी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) का स्कोर 106.6 रहा। इसके आधार पर बिलासपुर रेल जोन 16वें स्थान पर रहा। इससे स्पष्ट है कि स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं में अभी भी सुधार की काफी जरूरत है।

यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं का भी आकलन किया गया।

यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं का भी आकलन किया गया।

दिव्यांग सुविधाओं में SECR का प्रदर्शन बेहतर

रिपोर्ट में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के लिए एक सकारात्मक पहलू भी सामने आया है। दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के मामले में SECR ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस श्रेणी में जोन का कमी स्कोर 20.97 रहा।

इससे स्पष्ट है कि सामान्य यात्री सुविधाओं और पेयजल व्यवस्था में कमियां सामने आने के बावजूद दिव्यांग यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है।

देश के 16 रेलवे जोन के 512 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की जांच

रेलवे से जुड़ी इस रिपोर्ट में देश के 16 रेलवे जोन के 512 चयनित स्टेशनों पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही पेयजल और अन्य न्यूनतम यात्री सुविधाओं का आकलन किया गया। जांच के दौरान तय मानकों के मुकाबले मिली कमियों के आधार पर अलग-अलग जोन का कमी स्कोर तैयार किया गया।

जानिए क्या है कमी स्कोर का मतलब

कमी स्कोर जितना कम होगा, व्यवस्था उतनी बेहतर मानी जाएगी। वहीं, ज्यादा स्कोर का मतलब है कि तय मानकों के मुकाबले कमियां अधिक हैं। इसी आकलन में पेयजल गुणवत्ता से जुड़े मानकों पर SECR का कमी स्कोर 93.35 रहा, जो 16 रेलवे जोन में सबसे अधिक था।

रेलवे का दावा-अब पेयजल व्यवस्था सुधार पर होगा काम

CAG की रिपोर्ट के बाद रेलवे ने अब पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने का दावा किया है। सीपीआरओ (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी) शेख समी उर रहमान ने बताया कि सीएजी की रिपोर्ट आने के बाद रेल मंत्री लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

वहीं, बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों में बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। इसमें वाटर कूलर समेत टैंक-टू-टैप जल फिल्ट्रेशन सिस्टम लगाए जाने की योजना है।

इसके अलावा पानी की टंकियों की नियमित सफाई, रखरखाव और पानी की गुणवत्ता की लगातार जांच की जाएगी।

…………………

रेलवे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें कैंसिल: 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, 5 राज्यों के यात्री होंगे परेशान

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों पर बदले रूट से चलेगी, जबकि 13 अक्टूबर को गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से रवाना होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में काम होगा। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *