![]()
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई जरूरी एजेंडों पर मुहर लगी है। सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सरकार ने बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बक्सर से भागलपुर के बीच 336 किलोमीटर लंबा 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने के सैद्धांतिक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह एक्सप्रेसवे अरवल, जहानाबाद, नालंदा, जमुई समेत कई जिलों से होकर गुजरेगा। सड़क पूरी तरह नियंत्रित प्रवेश वाली होगी, यानी वाहनों के आने-जाने के लिए तय जगहों का ही इस्तेमाल होगा। इस परियोजना को PPP मॉडल के तहत BSRDCL के माध्यम से विकसित किया जाएगा। इससे बिहार के कई जिलों के बीच आवागमन तेज और आसान होने की उम्मीद है। किसानों को आसानी से मिलेगा सिंचाई के लिए पानी बिहार में हर खेत तक पानी पहुंचाने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत वर्ष 2026-27 में 11 हजार निजी नलकूप लगाए जाएंगे।इसके लिए 305.60 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस योजना से किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पानी की बेहतर सुविधा मिलेगी और खेती पर निर्भरता आसान होगी।
Source link
सम्राट कैबिनेट की बैठक में कई एजेंडों पर मुहर:बक्सर-भागलपुर के बीच 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मंजूरी, 336KM होगी लंबाई
