![]()
हिसार रेंज की आईजी कुलदीप सिंह यादव आज बुधवार को सिरसा के जीवन नगर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने 2016 में हुई एक संदिग्ध मौत के मामले में घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी जुटाई। मामले में परिजनों से भी बात की है। उनके अचानक पहुंचने की सूचना किसी को नहीं दी गई थी। जानकारी के अनुसार, साल 2016 में जीवन नगर में 27 साल के दयाल सिंह का शव पंखे की तार से लिपटा मिला था। घटना की परिस्थितियां साफ न होने के कारण इसे संदिग्ध माना गया। तब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठने और उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। इसे लेकर मृतक के परिजनों ने आईजी कुलदीप सिंह से मिले थे, जिसके बाद वे यहां पहुंचे। आईजी कुलदीप सिंह ने आज स्वयं उस जगह का निरीक्षण किया, जहां दयाल सिंह का शव मिला था। अधिकारियों से ली मीटिंग आईजी ने आसपास के लोगों से भी बात की और जानकारी हासिल की थी। जरूरी जानकारी लेने के बाद वे हिसार लौट गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। अभी इस समय पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग चल रही है।
Source link
डेथ केस की जांच के लिए सिरसा पहुंचे आईजी:घटना स्थल का मुआयना किया, 10 साल पहले पंखे से लटका मिला था युवक का शव
