Headlines

मिर्जापुर में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर:खतरे के निशान से 5 मीटर नीचे, तटीय इलाकों में लोग परेशान, प्रशासन अलर्ट




मिर्जापुर में लगातार बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से पानी की आवक बढ़ने के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, बुधवार को ओझला ब्रिज गेज स्थल पर गंगा का जलस्तर 72.680 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें पिछले आठ घंटे में लगभग 31 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। नदी में करीब 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग ने गंगा का चेतावनी स्तर 76.724 मीटर और खतरे का स्तर 77.724 मीटर निर्धारित किया है। गंगा का अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर 80.340 मीटर दर्ज किया गया है। वर्तमान जलस्तर अभी चेतावनी स्तर से नीचे है, लेकिन लगातार हो रही बढ़ोतरी ने नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क कर दिया है। जिस रफ्तार से गंगा का पानी बढ़ रहा है, उससे आने वाले समय में नदी के आसपास के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। जिला प्रशासन नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है। जलस्तर बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में लोग गंगा का स्वरूप देखने के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं। हालांकि, नदी में तेज बहाव को देखते हुए घाटों पर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गहरे पानी में जाने और स्नान के दौरान लापरवाही से हादसे का खतरा बना हुआ है। बारिश का दौर जारी रहने और ऊपरी क्षेत्रों से पानी की आवक बढ़ने पर गंगा का जलस्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन और संबंधित विभाग गंगा के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *