Headlines

कमल कौर भाभी हत्याकांड, आरोपी की दोनों किडनी में पथरी:मेहरों की बठिंडा अस्पताल में जांच हुई; अश्लील पोस्ट के चलते कत्ल किया था




पंजाब के बहुचर्चित कमलकौर भाभी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को बुधवार (19 अगस्त) को केंद्रीय जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच बठिंडा के सरकारी अस्पताल लाया गया। आरोपी को दोनों किडनियों में पथरी की शिकायत है, जिसके बाद अदालत के आदेश पर उसे मेडिकल जांच और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अमृतपाल मेहरों के वकील मनप्रीत सिंह बराड़ ने हाल ही में अदालत में एक याचिका दायर कर उसके इलाज की मांग की थी। याचिका में दलील दी गई थी कि आरोपी की दोनों किडनियों में पथरी है और जेल में उसकी हालत को देखते हुए तुरंत उचित इलाज की आवश्यकता है। वकील की इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने जेल प्रशासन को आरोपी को अस्पताल ले जाने के आदेश जारी किए थे। वह करीब 1 साल से जेल में है। बुधवार को जांच के बाद उसे वापस जेल भेजा गया है। डॉक्टरों की टीम ने की जांच अदालती आदेश के बाद अमृतपाल को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने उसकी स्वास्थ्य जांच की। डॉक्टरों की देखरेख में उसका अल्ट्रासाउंड व अन्य जरूरी टेस्ट करवाए गए। हालांकि, इलाज रिपोर्ट आने के बाद ही शुरु होगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट्स आने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि आरोपी अमृतपाल मेहरों को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में ही भर्ती रखा जाएगा या फिर बेहतर इलाज के लिए किसी अन्य बड़े अस्पताल में रेफर किया जाएगा। जानिए, कौन है अमृतपाल सिंह मेहरों अमृतपाल सिंह मेहरों पंजाब के मोगा जिले के मेहरों गांव का रहने वाला एक स्वयंभू कट्टरपंथी सिख नेता है। वह कौम दे राखे नाम के एक कट्टरपंथी संगठन का मुखिया है। वह सोशल मीडिया पर खुद को निहंग सिख के रूप में पेश करता रहा है, हालांकि किसी प्रमुख निहंग जत्थेबंदी से उसका सीधा संबंध नहीं पाया गया। मेहरों पंजाब में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कलाकारों और रील बनाने वाली महिलाओं पर अभद्रता फैलाने का आरोप लगाकर उन्हें धमकियां देने और मोरल पुलिसिंग करने के कारण लगातार विवादों में रहा है। कमलकौर भाभी की हत्या से चर्चा में आया इंस्टाग्राम पर कमल कौर भाभी के नाम से मशहूर लुधियाना की इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की जून 2025 में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में अमृतपाल सिंह मेहरों को ही मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड घोषित किया गया है। अमृतपाल सिंह मेहरों को कंचन कुमारी की ओर से इंस्टाग्राम पर बनाए जाने वाले रील और बोल्ड कंटेंट पर कड़ा ऐतराज था। मेहरों का आरोप था कि कंचन अपने नाम में कौर शब्द का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो डालती है, जिससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं और संस्कृति को ठेस पहुंच रही है। उसने कंचन को पहले कई बार सोशल मीडिया के जरिए चेतावनी भी दी थी। मेहरों जेल में, आरोप तय हो चुके देश से फरार होने के बाद बठिंडा अदालत ने मेहरों को भगोड़ा घोषित किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद, पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग OFTEC सेल ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से अप्रैल 2026 में उसे दुबई से डिपोर्ट करवाकर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। अगस्त 2026 में बठिंडा अदालत ने अमृतपाल सिंह मेहरों और उसके साथियों के खिलाफ हत्या भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत आरोप तय कर दिए हैं। हालांकि, अभी उसे सजा नहीं हुई है। वर्तमान में वह न्यायिक हिरासत में जेल में है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबी इन्फ्लुएंसर तारी बाबा समालसर का निधन, दुबई में ली अंतिम सांस पंजाब के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तारी बाबा समालसर का दुबई में निधन हो गया है। हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। तारी बाबा दुबई दौरे पर गए हुए थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उनके आफिशियल पेज पर उनके निधन की जानकारी साझा की गई है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *