Headlines

अपर मुख्य सचिव ने संशोधित प्रस्ताव बनाने का दिया निर्देश….:एनएचएम : ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मियों को मिलेगा लाभ




राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 11 हजार से अधिक कर्मियों के लिए ईपीएफ का रास्ता साफ होता दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई एनएचएम की समीक्षा बैठक में 15 हजार रुपए से अधिक मानदेय पाने वाले कर्मियों को भी ईपीएफ के दायरे में लाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया। फिलहाल 15 हजार रुपए से कम मानदेय पाने वाले कर्मियों को ही ईपीएफ का लाभ मिल रहा है। एनएचएम की ओर से बताया गया कि अधिक मानदेय पाने वाले कर्मी वर्तमान व्यवस्था में इससे वंचित हैं। इस पर अपर मुख्य सचिव ने 15 हजार रुपए को बेसलाइन मानते हुए संशोधित प्रस्ताव तैयार करने को कहा। प्रस्ताव लागू होने पर 11 हजार से अधिक कर्मियों को फायदा मिल सकता है। बैठक में अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा समेत विभाग और एनएचएम के कई अधिकारी मौजूद थे। 3124.75 करोड़ का बजट मंजूर बैठक में बताया गया कि केंद्र ने झारखंड एनएचएम के लिए 3124.75 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। ममता वाहन की वर्तमान भुगतान दर में संशोधन के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। खुलेंगे तंबाकू नियंत्रण केंद्र स्वास्थ्य सेवा को प्रखंड तक मजबूत करने के लिए सीएचसी में तंबाकू नियंत्रण केंद्र शुरू करने की तैयारी है। अभी ये मुख्य रूप से जिला अस्पतालों में संचालित हैं। सीएचसी में आंखों की जांच की सुविधा भी शुरू होगी। कुष्ठ रोगियों को विशेष चप्पल राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोग और कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम की भी समीक्षा हुई। कुष्ठ रोगियों को विशेष चप्पल देने और दिव्यांगता प्रबंधन सुविधा को रिम्स से सदर अस्पताल व सीएचसी तक विस्तार देने पर चर्चा हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *