Headlines

पंजाब-चंडीगढ़ में आज कई जगह होगी बारिश:बादल छाए रहेंगे, तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट; रोपड़ में सबसे अधिक बरसात




पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है। पंजाब के सभी जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के कारण पंजाब में अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम सक्रिय बना हुआ है मानसून ट्रफ इस समय फिरोजपुर से होकर उत्तर भारत के कुछ हिस्सों से गुजर रही है। इसके प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम सक्रिय बना हुआ है। कई जगह बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। 19 अगस्त को रोपड़ में सबसे ज्यादा बारिश IMD के अनुसार, 19 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रोपड़ KVK में सबसे अधिक 8.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। भाखड़ा डैम में 4.0 मिमी, लुधियाना में 3.4 मिमी और पठानकोट KVK में 3.0 मिमी बारिश हुई। इस दौरान चंडीगढ़ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं फिरोजपुर, अमृतसर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, लुधियाना AWS, मोहाली और संगरूर में बारिश नहीं हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *