Headlines

हिमाचल में 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट:जलभराव-भूस्खलन का खतरा, मानसून का दिखेगा रौद्र रूप; नदी के किनारों से दूर रहने की अपील




हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिससे कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 जुलाई तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जारी मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, सिरमौर और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। लगातार वर्षा के कारण जलभराव, भूस्खलन, फिसलन भरी सड़कें, कम दृश्यता और ट्रैफिक जाम जैसी स्थितियां बन सकती हैं। सड़कें पानी में डूबने से यातायात प्रभावित शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में बुधवार को समेज खड्ड में अचानक आई बाढ़ के कारण गानवी खड्ड पर बना अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे क्याओ और कुट पंचायतों का सड़क संपर्क बाधित हो गया। कई स्थानों पर सड़कें पानी में डूबने से यातायात भी प्रभावित हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्थानीय लोग और राहगीर पत्थरों को हटाकर रास्ता बहाल करने का प्रयास करते दिखे। नदी के किनारों से दूर रहने की अपील इसी बीच, बुधवार को मंडी जिले में सुबह से ही लगातार बारिश जारी रही। ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने पर जिला प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से नदी के किनारों से दूर रहने की अपील की है। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैगल के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण पुराना एनएच बाधित हो गया। एचआरटीसी बस का शीशा टूट गया इस घटना में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक एचआरटीसी बस का शीशा टूट गया, जिससे बस में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने का आग्रह किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *