Headlines

सरगुजा में मां-पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार:पारिवारिक विवाद पर टांगी मारकर हत्या, बोरे में शवों को बांधकर हुआ था फरार




छत्तीसगढ़ के सरगुजा में मां-पिता की हत्या कर फरार आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दोनों की हत्या कर शवों को बोरे में बांध दिया था और कमरे में ताला बंद कर फरार हो गया था। मामला धौरपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा के परसापारा में हीराधर यादव (55) और उनकी पत्नी गुलाबी यादव (50) का बोरे में बंद शव घर में मिला था। रविवार रात पति-पत्नी अपने बड़े बेटे जदू के साथ पुराने घर में सो रहे थे। सोमवार सुबह दोनों के शव ताला बंद कमरे में मिले। पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी… जानकारी के मुताबिक, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा के परसापारा में हीराधर यादव (55) गांव के बड़े किसान थे। वे अपनी पत्नी गुलाबी यादव (50) और बड़े बेटे जदू यादव (34) के साथ पुराने घर में रहते थे। उनका छोटा बेटा मोहन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में ही दूसरे घर में रहता है। सोमवार सुबह मोहन दूध लेने पुराने घर पहुंचा, लेकिन घर के दोनों दरवाजे बाहर से बंद मिले। दरवाजों पर कुंडी लगी हुई थी। उसने घर में काम करने वाले नौकर सुकृत नागेश के साथ आसपास और खेतों में भी माता-पिता, बड़े भाई की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद मोहन और सुकृत ने घर की कुंडी खोलकर अंदर तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें एक कमरे में ताला लगा मिला। ताला तोड़कर दरवाजा खोला गया तो दोनों का शव बोरे में बंद मिला था। घटना के बाद बेटा हो गया था फरार धौरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शवांे का पंचनामा किया। जहां शव मिला वहां ताजे गोबर से लिपाई की गई थी। दीवाल में खून के छींटे थे। घटना के बाद से जदू यादव फरार था।
पुलिस फरार जदू यादव की तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि दोनों से पारिवारिक विवाद होने के बाद उसने टांगी से दोनों की हत्या कर दी थी और रात में शवों को बोेरे में बांध दिया था।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।
………………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बिलासपुर में एक ही फंदे पर मिली पति-पत्नी की लाश: बच्चों के रोने पर खुलासा, रात में घर से आ रही थी झगड़े की आवाज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही फंदे पर लटकती पति-पत्नी की लाश मिली है। दंपती मूल रूप से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले थे और बिलासपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। मंगलवार सुबह घर से बच्चों के रोने की आवाज आने पर मकान मालिक मौके पर पहुंचा, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *