Headlines

ओवरलोड से जल रहा 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर



केतार| प्रखंड की परती कुशवानी पंचायत के लोहराटांडी टोला में गनौरी चौधरी के घर के समीप लगा 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड की समस्या से जूझ रहा है। अधिक संख्या में घरों और मोटर के कनेक्शन होने के कारण ट्रांसफॉर्मर पर क्षमता से अधिक लोड पड़ रहा है। इससे ट्रांसफॉर्मर बार-बार खराब हो जाता है और ग्रामीणों को नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है।बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। वहीं धानरोपनी के मौसम में बिजली नहीं मिलने से किसानों का कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाना अब जरूरी हो गया है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव से 25 केवी की जगह 63 या 100 केवी क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने विधायक को आवेदन सौंपकर जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि क्षमता बढ़ने से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और पेयजल के साथ-साथ किसानों की सिंचाई संबंधी परेशानी भी कम होगी।आवेदन देने वालों में प्रभु चौधरी, अमरकेश यादव, अखिलेश यादव, शैलेश कुमार, कमलेश यादव सहित कई ग्रामीण शामिल थे। गढ़वा| गढ़वा-चिनिया मार्ग पर नहर चौक के समीप गुरुवार को टेंपो और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल युवतियों में गढ़वा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर, सहिजना मोहल्ला निवासी संजय प्रसाद कश्यप की पुत्री शिखा कुमारी 18 वर्ष और लाडो कुमारी 17 वर्ष शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शिखा कुमारी और लाडो कुमारी एक ही स्कूटी पर सवार होकर अपने घर से गढ़वा की ओर आ रही थीं। इसी दौरान नहर चौक के पास सामने से आ रहे एक टेंपो से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवतियां सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायल युवतियों को सड़क से उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *