Headlines

100 करोड़ के साइबर घोटाले पर ED का छापा:रोपड़ में मुख्य आरोपी की कोठी में सुबह 6 बजे पहुंची टीम, किरायेदारों से पूछताछ




प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 100 करोड़ रुपए के कथित साइबर घोटाले और हवाला कारोबार से जुड़े मामले में शुक्रवार सुबह रोपड़ में बड़ी कार्रवाई की। ED की टीम नंगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग स्थित केशव नगर में मुख्य आरोपी विजय राज कपूरिया के आलीशान आवास पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। जानकारी के अनुसार, ED के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे दो वाहनों में मौके पर पहुंचे। टीम ने घर में मौजूद किरायेदारों से पूछताछ की। बताया गया कि आरोपी का परिवार पहले ही मकान छोड़कर जा चुका है। कार्रवाई के दौरान पत्रकारों ने अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। 2024 में दर्ज हुई थी FIR मोहाली पुलिस ने 10 जनवरी 2024 को विजय राज कपूरिया समेत संकेत, सोनू, रजत कपूर और निखिल कपिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120-बी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि सेक्टर-108 की एक रिहायशी इमारत से कथित तौर पर अवैध कॉल सेंटर चलाकर विदेशी नागरिकों से ठगी की जा रही थी। मामले में पुलिस-राजनीतिक गठजोड़ के जरिए जांच प्रभावित करने के आरोप भी लगाए गए थे। इसके बाद तत्कालीन डीजीपी ने एडीजीपी वी. नीरजा की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की थी। ED की मौजूदा कार्रवाई से मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, हवाला नेटवर्क और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *