![]()
पटियाला में एक बहू ने सास की बेरहमी से पिटाई कर दी। सूलर कॉलोनी में हुई घटना में बहू ने सास को बालों से पकड़कर घसीटा और थप्पड़ बरसाए। 70 साल की बुजुर्ग महिला से कथित मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घरेलू झगड़े की घटना के बाद रीतू मित्तल पत्नी सुधीर मित्तल को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला के बेटे राहुल मित्तल ने आरोप लगाया है कि घटना के समय उनकी मां घर में अकेली थीं। राहुल के अनुसार, उनकी पोती की तबीयत खराब थी और उन्होंने अपनी मां से बच्ची को दवा देने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर उनकी भाभी बबीता ने उनकी मां के साथ कथित तौर पर मारपीट की। राहुल मित्तल ने बताया कि मारपीट का यह वीडियो सामने आया है, जिसमें घटना कैद हुई है। बेटे ने पुलिस को की शिकायत इस मामले पर पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। डकाला चौकी के इंचार्ज गुर प्रताप सिंह ने बताया कि मामले संबंधी शिकायत मिल चुकी है। पुलिस द्वारा शिकायत की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग राहुल मित्तल ने पुलिस और प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने और अपनी मां के साथ कथित मारपीट करने वाली बबीता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, इस मामले में दूसरे पक्ष (बबीता) का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।
Source link
बहू ने सास को बालों से पकड़कर बरसाए थप्पड़, VIDEO:पटियाला में घरेलू विवाद में हुई वारदात; जमीन पर गिराकर की बेरहमी से पिटाई
