Headlines

ऊना में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर:वीडियो वायरल, छह वर्षीय बच्चे समेत तीन घायल; एक की टांग में फ्रैक्चर




ऊना जिले के अंब उपमंडल में अंब-ऊना रोड पर एक कार और स्कूटी की टक्कर में छह वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में स्कूटी सवार तेजस, लखबिंदर और मोनिका घायल हुए हैं। तेजस की टांग में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दोनों अन्य घायलों को भी शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर तीनों लोग सवार थे। इसी दौरान एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार चला रही महिला ने मानवता दिखाते हुए घायलों को अपनी कार से अंब अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में छह वर्षीय तेजस की जांच के बाद उसकी टांग में फ्रैक्चर पाया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वहीं, लखबिंदर और मोनिका के शरीर पर चोटें आईं, जिनके घावों पर टांके लगाए गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों परिवारों के बीच आपसी समझौता हो गया। इसके चलते मामले में पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। हादसे की पूरी घटना सड़क किनारे स्थित एक व्यावसायिक संस्थान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद स्कूटी सवारों के सड़क पर गिरने का दृश्य काफी भयावह था। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से अंब-ऊना रोड पर गति नियंत्रित रखने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *