Headlines

प्रोजेक्ट नई किरण ने 10 परिवारों को मिलाया:आपसी मतभेद दूर कर पति-पत्नी को एक साथ रहने पर सहमत कराया




औरैया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ का आयोजन किया गया। इस दौरान 10 ऐसे परिवारों को फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया, जो आपसी मतभेदों के कारण अलग रह रहे थे। ये परिवार वैचारिक मतभेद के चलते कुछ समय से अलग रह रहे थे और उनके रिश्ते टूटने की कगार पर थे। प्रोजेक्ट के सदस्यों ने पति-पत्नी के बीच के मनमुटाव और कलह को दूर करने के लिए काउंसलिंग की। देखें, 2 तस्वीरें… समझाइश के बाद पति-पत्नी एक साथ रहने को सहमत हुए और उन्हें खुशी-खुशी विदा किया गया। ‘नई किरण’ परियोजना का उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों को फिर से एक सूत्र में बांधना है। इस आयोजन में प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *