![]()
नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में सदर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान युवक को पकड़ा। जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले से चोरी हुई थी। पुलिस के अनुसार, सदर थाना फिरोजपुर झिरका की टीम सुलेला रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर रेहड़ा की तरफ से अपने गांव भोंड जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने पीछा करके पकड़ा आरोपी कुछ देर बाद पुलिस को एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह घबरा गया और मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान भोंड निवासी हाकम खान के रूप में हुई। आरोपी मोटरसाइकिल के कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने बाइक का ऑनलाइन रिकॉर्ड चेक किया, जिसमें सामने आया कि मोटरसाइकिल के संबंध में गौतम बुद्ध नगर जिले के फेस-3 थाना क्षेत्र में चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस कर रही पूछताछ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी हाकम खान के खिलाफ बीएनएस धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना फिरोजपुर झिरका प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि चोरी की बाइक उसके पास कैसे पहुंची और इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।
Source link
नूंह पुलिस ने अरेस्ट किया बाइक चोर:नाकाबंदी देखकर भागने की कोशिश, गौतम बुध नगर से चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद
