Headlines

उमरिया में बुजुर्ग दंपति पर रॉड से हमला:चिल्हारी में अचानक सिर पर ताबड़तोड़ वार कर भागा आरोपी; गंभीर हालत में बरही रेफर




उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र स्थित चिल्हारी गांव में मंगलवार दोपहर मनिहारी की दुकान पर बैठे एक बुजुर्ग दंपति पर अज्ञात हमलावर ने लोहे की रॉड (सरिया) से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। लोगों ने 112 पुलिस वाहन की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से चकमा देकर भाग निकला। बीच बाजार दुकान में घुसकर किया हमला जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय जानकी कचेर और उनके 75 वर्षीय पति मोहन कचेर चिल्हारी के मुख्य बाजार में अपनी मनिहारी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दोपहर एक बजे अचानक पहुंचे एक युवक ने दोनों के सिर पर लोहे की सरिया से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हादसे में दोनों का ज्यादा खून बह गया और हालत गंभीर हो गई। घायलों को बरही अस्पताल भेजा घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस वाहन की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बरही रेफर कर दिया है। मौके से भागा आरोपी हमले के बाद स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमा देकर मौके से भाग निकला। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल निर्मित हो गया। अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने बताया- घटना की सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे थे। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *