Headlines

5-स्टार होटल का 5.74 लाख का बिल,बिना चुकाए भागा युवक:पत्नी और बच्चों के साथ 10 दिन तक ठहरा था; मामला दर्ज




उदयपुर के 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदय वि​लास में एक टूरिस्ट 10 दिन ठहरने के बाद 5.74 लाख रुपए का बिल बिना चुकाए बिना चला गया। होटल के लायजनिंग मैनेजर रविन्द्र सिंह ने अंबामाता थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि आरोपी युवक दिल्ली निवासी अनुराग यादव अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ 10 दिन तक इस होटल में रुका था। होटल में ठहरने सहित लंच-डीनर और अन्य सेवाओं का लाभ उठाया। होटल से चेक आउट के दौरान उसे 5.74 हजार रुपए का बिल दिए बिना चला गया। एजेंसी के साथ मिलकर धोखाधड़ी का अंदेशा: सब इंस्पेक्टर थाने के सब इंस्पेक्टर अजयराज सिंह ने बताया कि प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि 12 अगस्त 2026 को मेकर बाहा ट्रेवल एजेंसी ने ई-मेल के जरिए अनुराग यादव के ठहरने की बुकिंग कराई थी। अनुराग अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ 14 अगस्त से 23 अगस्त तक होटल में ठहरा था। 10 दिन बाद 24 अगस्त को जब चेक आउट का समय हुआ, तब उन्होंने ​5.74 लाख रुपए का बिल देने से मना कर दिया। अनुराग ने कहा कि ये पैसा ट्रेवल एजेंसी देगी। जबकि ट्रेवल एजेंसी ने बुकिंग के दौरान अनुराग से इस तरह की कोई डील होने साफ मना किया है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिक रूप से ये मामला ट्रेवल एजेंसी के साथ मिलकर टूरिस्ट की ओर से धोखाधड़ी का लग रहा है। आरोपी दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है। उसके खिलाफ जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *