![]()
बिलासपुर पुलिस ने नशीली कफ सिरप बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आनरेक्स कफ सिरप की 38 शीशियां और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई जिले में अवैध नशे की खरीद-फरोख्त और इससे बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘चेतना अभियान’ के तहत की गई। तारबाहर थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने दुर्गा पंडाल के पास कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में दबिश दी। ग्राहक की तलाश कर रहा था मौके पर पुलिस ने इरफान अली उर्फ बाबू (34) नामक व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप रखकर ग्राहकों की तलाश करते हुए पकड़ा। इरफान अली तालापारा स्थित रमजानी बाबा मजार के पास का निवासी है। पूछताछ में आरोपी इरफान अली ने बताया कि वह ये नशीली सिरप झारसुगुड़ा से लाकर बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी, 22 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Source link
नशीली कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार:बिलासपुर में 38 शीशियां आनरेक्स जब्त, आरोपी रिमांड पर जेल भेजा गया
