Headlines

भोपाल में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी को धरने से उठाया:प्रदर्शनकारी बोले- पुलिस अपने साथ ले गई; आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ और तेज होगा




भोपाल में शिक्षक भर्ती वर्ग 2 और वर्ग 3 के पदों में वृद्धि को लेकर अनशन पर बैठे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को धरना स्थल से उठा लिया गया है। आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि नरेंद्र राजपूत को पुलिस अपने साथ ले गई है और उन्हें हमीदिया अस्पताल ले जाने की जानकारी मिली है। आंदोलनकारियों ने साथी छात्रों से बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र राजपूत को पुलिस द्वारा ले जाने के बाद आंदोलन खत्म नहीं होगा, बल्कि इसे और तेज किया जाएगा। आंदोलन से जुड़े एक साथी ने वीडियो और संदेश के जरिए अपील करते हुए कहा कि सभी साथी जल्द से जल्द घरों से निकलकर आंदोलन में शामिल हों। उन्होंने कहा कि अब यह आंदोलन खत्म नहीं होगा और जरूरत पड़ी तो इसे उग्र रूप दिया जाएगा। मीडिया से स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहने की अपील
आंदोलनकारियों ने मीडिया से अपील की है कि नरेंद्र राजपूत के बारे में लगातार जानकारी ली जाए। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा चिंता नरेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। नर्सिंग छात्रों का आंदोलन पिछले कई दिनों से जारी है। छात्र परीक्षा, रिजल्ट, डिग्री, रजिस्ट्रेशन और छात्रवृत्ति समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *