Headlines

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज का सफर मुफ्त:रात 12 बजे तक होगी फ्री यात्रा; सोनीपत डिपो से 36 रूट पर दौड़ रही 134 बसें




सोनीपत में रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने बहनों को बड़ी राहत देते हुए हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। रक्षाबंधन के मद्देनजर वीरवार दोपहर 12 बजे से शुरू हुई यह सुविधा शुक्रवार रात 12 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान महिलाएं और बहनें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रोडवेज बसों से बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सोनीपत रोडवेज डिपो ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डिपो की ओर से 36 रूटों पर 134 बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों का संचालन समय पर हो और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द करने के साथ अधिकारियों और निरीक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
36 रूट पर 134 बसों का संचालन सोनीपत रोडवेज बस डिपो के जीएम संजय कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सोनीपत डिपो से 36 रूटों पर 134 बसें चलाई जा रही हैं। इन बसों के माध्यम से जिले के साथ-साथ हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाली बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। रोडवेज विभाग ने त्योहार के दौरान बसों के संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की है। चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द त्योहार के दौरान स्टाफ की कमी के कारण बस संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए रोडवेज विभाग ने चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है, ताकि अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जा सके और यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। 24 इंस्पेक्टर और अधिकारियों की ड्यूटी बसों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार हो और किसी रूट पर अव्यवस्था न बने, इसके लिए सोनीपत डिपो की ओर से 24 इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी और निरीक्षक लगातार बसों के संचालन की निगरानी करेंगे। विभाग की ओर से दावा किया गया है कि त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ और बसों की उपलब्धता पर लगातार नजर रखी जाएगी। प्राइवेट बसों को लेकर संशय रक्षाबंधन पर सरकारी रोडवेज बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा को लेकर व्यवस्था स्पष्ट है, लेकिन प्राइवेट बसों में किराया माफ करने को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। विभाग की ओर से प्राइवेट बसों के संबंध में स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं होने के कारण डिपो अधिकारी भी असमंजस में हैं। सोनीपत डिपो में सरकारी समिति की 64 बसें भी हैं, जिनके संचालन को लेकर भी विभागीय स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। सरकार के आदेश पर लागू की गई सुविधा रोडवेज विभाग के जीएम संजय कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार के आदेश के अनुसार रक्षाबंधन के त्योहार पर रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए अलग-अलग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी और निरीक्षक बसों के संचालन का लगातार ऑब्जरवेशन करेंगे, ताकि त्योहार के दौरान महिलाओं को यात्रा करने में किसी तरह की परेशानी न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *