Headlines

रतलाम में दूसरी कक्षा के छात्र की पिटाई:गाल व हाथ पर आई चोंटे, प्रिंसिपल के खिलाफ केस; पिता को कहा- गलती हो गई




रतलाम के करवाखेड़ी गांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में दूसरी कक्षा के 6 वर्षीय छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने स्कूल प्रिंसिपल ओमप्रकाश वाघेला पर बच्चे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पिटाई में छात्र के गाल, हाथ और कोहनी के पास चोट आई है। घटना के बाद बच्चा इतना डर गया कि उसने स्कूल जाने से इनकार कर दिया। रेस्ट के दौरान खेलने पर मारने का आरोप घटना 21 अगस्त की बताई जा रही है। छात्र के पिता के मुताबिक, रात करीब 11 बजे काम से घर लौटने पर उन्होंने बेटे अंकित के गाल और हाथ पर चोट देखी। कोहनी के पास भी खून निकला हुआ था। अगले दिन बच्चे से पूछने पर उसने बताया कि स्कूल में रेस्ट के दौरान वह अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान प्रिंसिपल ओमप्रकाश वाघेला ने उसे हाथ से पीटा। पिता ने जब प्रिंसिपल से बच्चे की पिटाई को लेकर बात की तो आरोप है कि उन्होंने शिकायत करने पर दोनों बच्चों को स्कूल से निकालने की बात कही। इसी डर के चलते पिता ने तत्काल पुलिस में शिकायत नहीं की। 26 अगस्त को दर्ज कराई शिकायत बच्चे के लगातार स्कूल जाने से मना करने के बाद पिता उसे लेकर 26 अगस्त को ताल थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रिंसिपल ओमप्रकाश वाघेला के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 351(2) और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता का कहना है कि घटना के बाद से अंकित डरा हुआ है और स्कूल जाने से साफ मना कर रहा है। ऑडियो में प्रिंसिपल ने मांगी माफी घटना के बाद प्रिंसिपल और छात्र के पिता के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है। इसमें प्रिंसिपल अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में प्रिंसिपल का कहना है कि गलती उनकी थी और वह आगे बच्चे को लेकर किसी तरह की शिकायत नहीं होने देने की बात कहते हुए माफी मांग रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे को मारने के दौरान वह दीवार से टकरा गया था। वहीं, छात्र के पिता का आरोप है कि बेटे को कक्षा में मस्ती करने की बात पर बुरी तरह पीटा गया। उनका कहना है कि पिटाई के बाद बच्चा मानसिक रूप से डरा हुआ है और स्कूल जाने को तैयार नहीं है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *