Headlines

तरनतारन में महिला की करंट लगाकर हत्या:रिटायर्ड आर्मी जवान के घर में घुसे लुटेरे, विरोध करने पर नंगी तारें स्विच में घुसाईं




तरनतारन में एक महिला को करंट लगाकर हत्या कर दी गई। दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और लूटपाट करने लगे। तभी घर में मौजूद अकेली महिला ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की तो लुटेरों ने पास पड़ी नंगी तारों को स्विच में लगाकर महिला को करंट लगा दिया। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। उसकी बाजू पर काले निशान भी पड़ गए। इसके बाद घर से करीब 70 हजार रुपए नकद और सोने की बालियां, चेन व अंगूठी लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद घर में काम करने वाली आई तो उसने महिला को जमीन पर लेटा देखा। महिला की सांसे न चलती देख उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। पुलिस को बदमाशों के घर में घुसने और निकलने की CCTV फुटेज भी मिली है। अब जानिए क्या है पूरा मामला… DSP बोले- आरोपियों की तलाश कर रहे सूचना मिलते ही डीएसपी इन्वेस्टिगेशन शिव दर्शन सिंह और थाना सिटी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। [डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल की जांच कर हत्या के तरीके, लूट और आरोपियों के मकसद से जुड़े सुराग जुटाए गए हैं। पुलिस को आरोपियों के घर में दाखिल होने और वारदात के बाद निकलने की CCTV फुटेज मिली है। दोनों बदमाशों ने चेहरे ढक रखे थे। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। ———————— यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ के गेस्ट हाउस में नकली PCS अफसर पकड़ा:गनमैन से बोला- रेड करनी, गाड़ी निकालो; गवर्नमेंट ऑफ पंजाब स्टीकर और लालबत्ती लगी चंडीगढ़ के सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस में नकली PCS अफसर पकड़ा गया। गेस्ट हाउस के पुलिसकर्मियों ने पूछा तो खुद को पंजाब से डेपुटेशन पर आया अधिकारी बताकर रौब जमाने लगा। उसके साथ एक गनमैन भी था। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *