Headlines

उदयपुर में झील में कूदी युवती को 30-सेकेंड में बचाया:किनारे पर कॉफी पी रहे दोस्तों ने दिखाई तत्परता; सुसाइड नोट लिखा था




उदयपुर में एक युवती ने खुदकुशी के इरादे से झील में छलांग लगा दी। झील में कूदते ही 30 सेकेंड में वहां मौजूद लोगों के चिल्लाने पर चार दोस्तों ने हिम्मत दिखाई। इनमें एक युवक ने तुरंत पानी में छलांग लगाई और युवती को पकड़ लिया। यह घटना उदयपुर के सर्किट हाउस गेट के पास नेहरू गार्डन की पुरानी जेटी पर शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार- युवती डिप्रेशन में थी। वह घर पर सुसाइड नोट लिखकर झील पहुंची थी। घटना की सूचना पर अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित निकालने के बाद अपने साथ थाने ले गई। पहले देखें PHOTOS दोस्तों के साथ कॉफी पीने गए थे प्रत्यक्षदर्शी डॉक्टर प्रत्यक्षदर्शी सैटेलाइट हॉस्पिटल के डिप्टी कंट्रोलर डॉ. नरेंद्र सिंह देवल ने बताया- मैं अपने चार दोस्तों (तहसीलदार रणजीत सिंह बिट्टू, बजरंग सिंह कविया, श्याम प्रताप सिंह और दीनबंधु आसिया) के साथ झील किनारे कॉफी पीने गए थे। सभी दोस्त खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी वहां एक युवती पहुंची और किनारे के पास कुछ मिनट रुकने के बाद सीधे झील में कूद गई। युवती के कूदने पर एक महिला चिल्लाई तो कूदे युवक झील में युवती के कूदने की आवाज आई। इस पर पास खड़ी एक महिला जोर से चिल्लाई। आवाज सुनते ही करीब 30 सेकेंड में मेरे दोस्त वकील दीनबंधु आसिया तुरंत पानी में कूद पड़े। उन्होंने डूबती युवती को कमर से पकड़ लिया। मानसिक डिप्रेशन के चलते वह जान देने की जिद पर अड़ी थी और बाहर निकालने पर लगातार विरोध कर रही थी। मौके पर दिया प्राथमिक इलाज दीनबंधु ने भारी मशक्कत के बाद उसे गहरे पानी से किनारे तक पहुंचाया। इसी दौरान मोहम्मद अजहर भी पानी में उतरे और अन्य लोगों के सहयोग से रस्सी के सहारे युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया। डॉ. नरेंद्र देवल ने बताया कि यदि दीनबंधु पानी में कूदने में कुछ सेकेंड की भी देरी कर देते तो युवती डूब सकती थी। किनारे लाते ही युवती को तुरंत प्राथमिक इलाज दिया गया, जिसके बाद अंबामात पुलिस उसे समझाकर अपने साथ ले गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *