![]()
सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जीवन नगर पुलिस चौकी की टीम ने एक बाइक सवार युवक को 1 किलो 92 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र सिंह के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर 3, नगराना थेहड़, तहसील रानियां, जिला सिरसा का निवासी है। पुलिस के अनुसार, जीवन नगर पुलिस चौकी की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पर संदेह होने पर उसे रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 92 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोपी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस आरोपी से नशे की सप्लाई चेन के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे बेचा जाना था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशे की बिक्री या तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Source link
रानियां पुलिस ने अरेस्ट किया नशा तस्कर:बाइक सवार होकर जा रहा युवक, शक होने पर रोका, तलाशी में डोडा पोस्त बरामद
