Headlines

ताजमहल घूमने आई महिला को बंदर ने काटा:नहीं रुक रहा बंदरों का आतंक, पिछली बार कोरिया की महिला को किया था घायल




ताजमहल में पर्यटकों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्मारक घूमने आई एक महिला पर्यटक पर बंदर ने हमला कर कई जगह काटकर घायल कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद बंदरों के आतंक पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। शुक्रवार को ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया। बंदर ने महिला को शरीर पर कई जगह काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। ताजमहल परिसर में बंदरों के झुंड लगातार दिखाई देने और पर्यटकों पर हमले की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले जुलाई 2026 में दक्षिण कोरिया की महिला पर्यटक पर भी बंदर ने हमला किया था। ताजमहल के ईस्टर्न गेट के पास बंदर ने महिला के हाथ पर काट लिया था। घटना के बाद एएसआई की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन एंबुलेंस करीब एक घंटे तक नहीं पहुंची। बाद में लोगों की मदद से घायल पर्यटक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे निजी अस्पताल भेजा गया। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बावजूद ताजमहल परिसर में बंदरों की समस्या बनी हुई है। पर्यटकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसियों के सामने बंदरों पर नियंत्रण बड़ी चुनौती बना हुआ है। जुलाई की घटना के बाद भी बंदरों के हमले की एक और घटना सामने आने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *